जनसाधारण एक्सप्रेस से 20 लीटर शराब बरामद

Published at :10 Jun 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
जनसाधारण एक्सप्रेस से 20 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर : हावड़ा से मुजफफरपुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की बोगी से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात जीआरपी ने करीब 20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन से शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर समस्तीपुर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : हावड़ा से मुजफफरपुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की बोगी से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात जीआरपी ने करीब 20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन से शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के आते ही नाकेबंदी कर छापेमारी की गयी. जिसमें बोगी में रखे एक ट्राली बैग से 20 लीटर शराब मिला.

इसमें एक लीटर के बीस बोतल है. वही शराब की खेप लाने वाला कारोबारी छापेमारी की भनक पाकर भाग निकला. बता दें कि राज्य में शराबबंदी के बाद ट्रेनों से शराब ढोये जाने की सूचना बराबर मिलती रहती है. इसी के आधार पर रेल पुलिस ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन