लंबित कार्यों का शीघ्र करें निपटारा

समस्तीपुर : समाहरणालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न शाखाओं, प्रखंडों व अंचल कार्यालय के प्रधान सहायकों की बैठक हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्त्ता संजय कुमार उपाध्याय ने की. श्री उपाध्याय ने सभी कार्यालयों में कोई भी पत्र लंबित न रहे इसके लिए सभी लंबित कार्य को अद्यतन कर लेने का निर्देश दिया. अपर समाहर्त्ता ने […]
समस्तीपुर : समाहरणालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न शाखाओं, प्रखंडों व अंचल कार्यालय के प्रधान सहायकों की बैठक हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्त्ता संजय कुमार उपाध्याय ने की. श्री उपाध्याय ने सभी कार्यालयों में कोई भी पत्र लंबित न रहे इसके लिए सभी लंबित कार्य को अद्यतन कर लेने का निर्देश दिया.
अपर समाहर्त्ता ने कहा है कि सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालय का स्वयं निरीक्षण करें एवं कार्यालय में सभी तरह की पंजी का संधारण नियमानुकूल तथा ससमय करें. मुख्यमंत्री जनता दरबार, जिला जनता दरबार के लंबित परिवाद पत्रों का एक सप्ताह के अंदर निष्पादन कर प्रतिवेदन जनशिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
लोकायुक्त, मानवाधिकार, सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सेवांत लाभ के मामलों का जवाबदेही से निष्पादन करने का निर्देश प्रधान सहायकों को दिया गया. इस क्रम में रोकड़ पंजी को अद्यतन करने, वित्तीय कामकाजों का नियमानुकूल संधारण करने तथा लंबित डीसी बिल का समायोजन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है. बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी तथा सभी प्रखण्डों, सभी अंचलों एवं समाहरणालय के कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










