नये साल के जश्न पर रहेगी जिला प्रशासन की पैनी नजर

Published at :01 Jan 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल के जश्न पर रहेगी जिला प्रशासन की पैनी नजर

होटलों, पार्क समेत सभी पिकनिक स्पॉट पर नजर रखने का आदेश 25 स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की नियुक्ति समस्तीपुर : नये साल के जश्न पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसको लेकर प्रशासन ने जगह जगह दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है. इनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे. खास तौर से […]

विज्ञापन

होटलों, पार्क समेत सभी पिकनिक स्पॉट पर नजर रखने का आदेश

25 स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
समस्तीपुर : नये साल के जश्न पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसको लेकर प्रशासन ने जगह जगह दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है. इनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे. खास तौर से शहर के होटलों, पार्कों और उन स्थानों पर इनकी तैनाती हुई है जहां लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए अक्सर जुटते रहे हैं.
पुलिस बलों को प्रमुख सड़कों से गुजरने वाले बाईक्सों पर नजर रखने को कहा गया है जिनकी चाल खतरनाक नजर आ रही होगी. ताकि ऐसे बाईक्सों पर पहले ही सख्ती से नकेल कसकर संभावित किसी भी दुर्घटना को टाला जा सके. इसके साथ ही उन स्थलों पर भी पुलिस की नजर होगी जो नदियों और तालाबों की तलहटी वाला इलाका होगा. जहां लोग चोरी चुपके जश्न मनाने का सोच रहे होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन