कांड की जांच में सहयोग करेगी जिला की पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2016 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

बुकिंग कार्यालय के कैश आफिस का मामला चोरी या गबन को लेकर रहस्य बरकरार समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के बुकिंग कैश कार्यालय से गायब हुए 6.5 लाख रुपये की चोरी के मामले की जांच में अब डीआइयू पूरी तरह से सहयोग देगी. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने इसको लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश […]
विज्ञापन
बुकिंग कार्यालय के कैश आफिस का मामला
चोरी या गबन को लेकर रहस्य बरकरार
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के बुकिंग कैश कार्यालय से गायब हुए 6.5 लाख रुपये की चोरी के मामले की जांच में अब डीआइयू पूरी तरह से सहयोग देगी. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने इसको लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी से मुलाकात की.
इस क्रम में उन्होंने सीसीटीवी फु टेज भी दिखाये हैं. जिसके बाद हड़कत में आये पुलिस अधीक्षक ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए डीआइयू को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है. साथ ही घटना के बावत पूरी जानकारी हासिल करने के लिए रेल प्रशासन से हर संभव मदद लेने को भी कहा गया है.
रेल कमांडेंट ने इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ की ओर से की जा रही जांच पड़ताल में प्रमुख कड़ी बनने वाली कैश कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद उस वक्त की समस्त गतिविधि का फुटेज भी उपलब्ध करा दिये हैं.
इस तरह अब रेलवे के इस मामले में जांच कार्य में जिला पुलिस भी शामिल हो गयी है. संपर्क करने पर आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि घटना रेल क्षेत्र की है. इसलिए मामले की पूरी जांच आरपीएफ कर रही है. कुछ विंदुओं पर जिला पुलिस से सहयोग की अपेक्षा है. इसी को लेकर एसपी श्री चौधरी से मुलाकात की गयी है.
यहां बताते चलें कि गत रविवार को बुकिंग कैश कार्यालय से 6 लाख 5 हजार रुपये की चोरी चली गयी थी. इसको लेकर रेल प्रशासन की ओर से जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जांच में आरपीएफ भी सक्रिय है. हालांकि अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है. जिसके कारण इस मामले पर अब तक रहस्यों का पर्दा बरकरार है कि बास्तव में यह चोरी का मामला है या फिर गबन का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










