धू-धूकर जल उठा पेट्रोल लदा टैंकर

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के निकट रविवार की सुबह एक तेल लदी टैंकर देखते-देखते धू-धू जलकर राख हो गयी. आग की लपटे को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गयी. टैंकर में आग लगते देख चालक ने उसे […]
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के निकट रविवार की सुबह एक तेल लदी टैंकर देखते-देखते धू-धू जलकर राख हो गयी. आग की लपटे को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गयी. टैंकर में आग लगते देख चालक ने उसे बगल के खेत में लेजाकर खड़ा कर दिया और उससे कूद कर गये. वहीं आग बुझाने के लिए ग्रामीण बालू और पानी टैंकर पर फेंकने लगे.
वहीं कुछ ग्रामीणें ने इसकी सूचना थाने को दी. जहां से दमकल विभाग को बुलाया गया. इसके बाद दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस बीच टैंकर पूरी तरह जल कर खाक हो गया. टैंकर छोड़ कर चालक वहां से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि टैंकर में लगभग 12 हजार लीटर तेल भरी थी. उक्त टैंकर बरौनी रिफाइनरी से तेल लेकर जा रही थी. जिसमें गंगापुर चौक के निकट तेल टैंकर में आग लग गयी. वहीं थानाध्यक्ष राजा ने बताया की मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










