धरना देने आये जिला पार्षद के साथ झड़प

Published at :20 Dec 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
धरना देने आये जिला पार्षद के साथ झड़प

विद्यापतिनगर : स्थानीय जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान को शनिवार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा़ पार्षद अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस के रवैये के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर धरना देने आये थे़ तभी सैकड़ों महिला पुरुष ने उन्हें घेर कर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन कर आक्रोश […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : स्थानीय जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान को शनिवार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा़ पार्षद अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस के रवैये के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर धरना देने आये थे़ तभी सैकड़ों महिला पुरुष ने उन्हें घेर कर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया़ इससे कुछ देर के लिये स्थिति तनाव की बन गयी़ कुछ के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ.

पार्षद के विरोध में जुटे लोग थाना भवन पहुंच एसएचओ सुनील कुमार को आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्यायोचित कदम उठाये जाने की मांग की है़ इधर पुतला दहन कर आक्रोशित के वापस जाने पर जिला पार्षद ब्रजकिषोर सिंह चौहान ने घरना कार्यक्रम शुरू किया़
बाद में अनिश्चित आमरण अनशन में बदले जाने की जानकारी दी़ अनशन पर पार्षद के सहयोगी शिवजी राय, हेमंत शर्मा एवं अशोक शर्मा के होने की जानकारी दी गयी है़ जबकि घरना में ब्रजकिशोर सिंह चौहान व अन्य साथी शामिल हैं. पुलिस के विरोध में पार्षद का धरना एवं अनशन बीडीओ मो. नजीब अनवर के आश्वासन पर समाप्त हो गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन