भूमि विवाद में पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग

Published at :20 Dec 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के शादीपुर चौर में हुए एक भूमि विवाद में एक पैक्स अध्यक्ष पर कतिपय लोगों ने गोली चलाकर मारने का प्रयास किया. वहीं मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में खानपुर थाना क्षेत्र के कानू विशनपुर पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है. इनका […]

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के शादीपुर चौर में हुए एक भूमि विवाद में एक पैक्स अध्यक्ष पर कतिपय लोगों ने गोली चलाकर मारने का प्रयास किया. वहीं मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में खानपुर थाना क्षेत्र के कानू विशनपुर पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है.

इनका बताना है कि वह अपने भाई संजय कुमार सिंह, मोगलानीचक के बटाईदार प्रदीप कुमार व संजीत कुमार एवं दो मजदूरों के संग शनिवार को दोपहर में शादीपुर चौर स्थित अपने खेत में गेहूं पटवन के लिए गए थे. वहां पूर्व से मौजूद रामचन्द्र महतो व ब्रह्मदेव महतो बाल पकड़कर खींचने लगे तथा पिस्तौल के बट से मारने लगे. भाईयों द्वारा बचाने आने पर मटुआ के गणेशी महतो, रंजीत महतो, रामदेव महतो,

लालिबहारी महतो सहित अन्य लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे. वहीं ब्रह्मदेव महतो का लड़का चन्दन महतो ने तो गोली ही चला दिया, जो िसर के ऊपर से गुजर गया. पैक्स अध्यक्ष ने विवाद का कारण पिता द्वारा खरीदे गए भूमि में से आठ माह पूर्व चार कट्ठा जमीन भाभी विभा देवी द्वारा ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी एवं गणेशी महतो के नाम से रजिस्ट्री करना बताया है.

इनका बताना है कि रजिस्ट्री के बाद पंचायत में पंचों के आदेश पर उन्होंने गेहूं की बुआई की थी. प्रभारी थानाध्यक्ष अनि शंभू आचार्या ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की बातें कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन