एक हफ्ते तक रहेगी शीतलहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19 से 23 दिसंबर तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रहने का अनुमान है. इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19 से 23 दिसंबर तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रहने का अनुमान है.
इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन चार से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है.
अभी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है जो फिलहाल बरकरार रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिसके वजह से इस दौरान अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
उत्तर बिहार के जिलों में देर सुबह तक कुहासे छा सकते हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22़ 7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य 1़ 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 5़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3़ 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










