आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 118 केंद्रों का चयन

Published at :18 Dec 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 118 केंद्रों का चयन

समस्तीपुर : गनबाड़ी केंद्र जहां शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा तो दी जाती है. मगर यहां नाम मात्र की भी सुविधा नहीं मिलती है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बड़े उम्र के बच्चों की तरह भी इन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जाती है. अपनी इस छवि को तोड़ने के लिये […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : गनबाड़ी केंद्र जहां शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा तो दी जाती है. मगर यहां नाम मात्र की भी सुविधा नहीं मिलती है. सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बड़े उम्र के बच्चों की तरह भी इन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जाती है.
अपनी इस छवि को तोड़ने के लिये अब समेकित बाल विकास कोषांग ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र बनाने जा रहा है. जहां बच्चों को हरेक तरह की सुविधाऐं दी जायेगी. जिससे यहां शिक्षा के साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जायेगा. विभाग ने जिला की 20 परियोजनाओं में से ऐसे 118 केंद्रों का चयन किया है जिन्हें आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का दर्जा दिया जा सकेगा. इससे यह केंद्र आसपास के सभी केंद्रों के लिये एक मिशाल बनेंगे
सुविधाओं की जांच के बाद ही अनुमोदन
आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की अनुशंसा परियोजना स्तर से की गयी है. इसके बाद समेकित बाल विकास कोषांग ऐसे चयनित केंद्रों की जांच करेगा. इसके लिये विभाग की ओर से मेंटर की तैनाती की गयी है. जांच में सफल पाये जाने पर ऐसे चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की अनुशंसा राज्य सरकार के पास भेजी जायेगी. जिसके बाद इन केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र घोषित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन