हिमाचल व कश्मीर से आयी बर्फीली हवा, शीतलहर शुरू

Published at :17 Dec 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल व कश्मीर से आयी बर्फीली हवा, शीतलहर शुरू

समस्तीपुर : हिमाचल व कश्मीर की वादियों में हो रही बर्फबारी का व्यापक असर उत्तर बिहार की फिजाओं पर पड़ा है. पछिया हवा के साथ आयी बर्फीली हवा के कारण यहां भी शीतलहर शुरू हो गया है. तापमान में लगातार गिरावट आ रहा है. बुधवार को रात का तापमान काफी नीचे चला गया. तापमान 5.5 […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : हिमाचल व कश्मीर की वादियों में हो रही बर्फबारी का व्यापक असर उत्तर बिहार की फिजाओं पर पड़ा है. पछिया हवा के साथ आयी बर्फीली हवा के कारण यहां भी शीतलहर शुरू हो गया है. तापमान में लगातार गिरावट आ रहा है. बुधवार को रात का तापमान काफी नीचे चला गया. तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राजेंद्र कृषि विवि पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सत्तार ने बताया कि तापमान लगातार नीचे गिर रहा है.

रात व सुबह में कोहरा और घना होगा. पिछले 15 वर्षों में 16 दिसंबर को इतना नीचे रात का पारा नहीं पहुंचा था. उत्तर बिहार में शीत लहर शुरू हो गया है. दिन का पारा भी गिर रहा है. यह और नीचे तक पहुंच सकता है. बुधवार को दिन का पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे था. रात का तापमान 9 से 10 डिग्री रहना चाहिए. इसमें तीन से चार डिग्री नीचे जाने और पछिया हवा चलने पर शीतलहर शुरू हो जाता है. और यह तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन