मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में विशाल प्रदर्शन किया. इस दौरान लक्ष्मी नारायण राय एवं परमेश्वर प्रसाद महतो के नेतृत्व में शहर की मुख्य रास्तों पर रैली भी निकाली गयी. जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंची. प्रदर्शन के उपरांत पेंशनर्स एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल जिला […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में विशाल प्रदर्शन किया. इस दौरान लक्ष्मी नारायण राय एवं परमेश्वर प्रसाद महतो के नेतृत्व में शहर की मुख्य रास्तों पर रैली भी निकाली गयी. जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंची. प्रदर्शन के उपरांत पेंशनर्स एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल जिला समाहर्ता से भी मिला और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा. इसके उपरांत एक सभा का भी आयोजन किया गया.
वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा में संशोधन, 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता वेतन/पेंशन में जोड़ना, 01 जनवारी 06 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन में ग्रेड पे जोड़कर पेंशन निर्धारण, केंद्रीय कर्मियों की भांति ही सभी भत्ता एवं सुविधायें दिये जाने आदि की मांग की.
सभा को राज्याध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, अरुण कुमार सिंह, परमेश्वर प्रसाद महतो, राम स्वारथ सिंह, सीता राम ठाकुर, विनोद महतो, सीता राम सहनी, फुल मोहम्मद, राम पुनित झा, जगत नंदन मिश्र, कृष्णा कुमार सिंह, सीया राम झा, राम सेवक चौधरी, राम विलास ठाकुर, देवनंदन ठाकुर, रामरेखा कुमारी, गेना राम, श्यामा कांत झा, शोभकांत झा, चंदेश्वर ठाकुर सहित कईयों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










