एबीसी रोकेगा बिजली चोरी

Published at :20 Aug 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
एबीसी रोकेगा बिजली चोरी

समस्तीपुर : टोका फंसा कर बिजली चोरी करने वालों पर अब शिकंजा कसेगा़ बिजली चोरी बाहुल्य इलाकों से डॉग कंडक्टर (एल्यूमिनियम व स्टील तार) हटेंगे, इनके स्थान पर करीब 500 किलोमीटर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है़ करीब 100 किमी़ का आवंटन विद्युत कंपनी द्वारा अगले माह की जायेगी़ […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : टोका फंसा कर बिजली चोरी करने वालों पर अब शिकंजा कसेगा़ बिजली चोरी बाहुल्य इलाकों से डॉग कंडक्टर (एल्यूमिनियम व स्टील तार) हटेंगे, इनके स्थान पर करीब 500 किलोमीटर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है़
करीब 100 किमी़ का आवंटन विद्युत कंपनी द्वारा अगले माह की जायेगी़ इनके लगने से बिजली चोरी पर काफी हद लगाम लगेगा. बता दें कि पहले डग कंडक्टर लगाने की कवायद चल रही थी, जो बाद में बजट के चक्कर में थम गई़ अब एबीसी लाइनें बिछायी जायेगी़ वैसे इन्हें चिह्न्ति कर हर स्थान पर लगाने का प्लान है लेकिन उन इलाकों को प्राथमिकता में रखा गया है
जहां बिजली चोरी ज्यादा होती है़ शहर के मोहनपुर रोड, काशीपुर, कचहरी रोड, ताजपुर रोड सहित 20 विभिन्न भागों में लो टेंशन एबीसी लाइनें बिछायी जायेगी़ पिछले दिनों नार्थ बिहार पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी ने इसकी अत्यधिक जरूरत बतायी थी़ एबीसी लाइन बिछाने की जरूरत इसलिए भी ज्यादा समझी जा रही है कि अप्रैल, मई, जून व जुलाई महीने में करीब 40 कटिया पकड़ी गई है़ जिले में आपूर्ति की जानेवाली बिजली का सात फीसदी बिजली चोरी से जलायी जा रही है़
एरियल बंच कंडक्टर की यह है खासियत
तार इंसुलेटेड रबर से पूरी तरह पैक होने की वजह से कटियामारी की गुंजाइश नहीं रहती, इसमें तीन फेस एक न्यूट्रल साथ रहते हैं
पूरी तरह कवर्ड होने से इन तारों के आपस में टकराकर शार्ट-सर्किट होने का खतरा नहीं होता़ रबर से कवर्ड होने की वजह से इन तारों से खंभों में करंट आने का खतरा नहीं रहता है़ तार टूटकर गिरने की स्थिति में भी राहगीरों की जान जोखिम में नहीं पड़ती़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन