शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक दफ्तरों व प्रतिष्ठानों से ब्योरा तलब

Published at :20 Aug 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक दफ्तरों व प्रतिष्ठानों से ब्योरा तलब

समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक दफ्तरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व संरक्षा को ले नगर पुलिस ने अहतियाती कदम उठाया है. नगर थाने की ओर से ऐसे सभी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के संचालकों से उनसे संबंधित समग्र ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. इसमें खास तौर से शहरी क्षेत्र में स्थित […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक दफ्तरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व संरक्षा को ले नगर पुलिस ने अहतियाती कदम उठाया है. नगर थाने की ओर से ऐसे सभी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के संचालकों से उनसे संबंधित समग्र ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है.

इसमें खास तौर से शहरी क्षेत्र में स्थित होटलों, सिनेमा हॉल, रसोई गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप व बैंकों के अलावा मार्केट कॉप्लेक्स के बारे में डाटाबेस जानकारी मांगी गयी है. इन व्यावसायिक कार्यालयों को अपने यहां के प्रमुख के अलावा गार्ड, पार्किग और ग्राहकों की सुरक्षा को ले किये गये उपायों का क्रमवार जिक्र करने को कहा गया है.

सात दिनों में मांगी रिपोर्ट

नगर थाने की ओर से मांगी गयी रिपोर्ट को समर्पित करने के लिए सात दिनों की समय सीमा तय की गयी है. इसके बाद रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों और कार्यालयों से इसके बारे में जानकारी तलब की जायेगी.

आखिर किस परिस्थिति में उन्होंने मांगी गयी रिपोर्ट को उपलब्ध कराने में देर की है. इसके बाद जरूरी हुआ तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा.

बैंकों व मार्के ट कॉप्लेक्स से भी डाटा तलब

बैंकों के शाखा प्रबंधकों, उसके गार्ड का पूरा डाटा तलब किया गया है. बैंक में सीसीटीवी कैमरा के अलावा ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर किये गये अन्य बंदोबस्त की जानकारी मांगी गयी है.

वहीं विभिन्न बैंकों की ओर से जगह-जगह लगाये गये एटीएम की सुरक्षा, उसके गार्ड, भू स्वामी की समग्र जानकारियों के साथ ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और वाहन पार्किग से संबंधित व्यवस्था का जिक्र करने को कहा गया है. होटल मालिकों, उसके गार्ड, मैनेजरों से संबंधित जानकारी के साथ ही कमरों की संख्या, उसका स्वरूप, सीसीटीवी कैमरे, हॉल, पार्किग की व्यवस्था के बावत जानकारी तलब की गयी है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में खुले साइबर कैफे, मार्केट कॉप्लेक्स व प्रमुख दुकानों से इसी तरह की जानकारी मांगी गयी है.

बताया गया है कि नगर पुलिस की ओर से तलब की गयी रिपोर्ट शहरी क्षेत्र में आने वाले इन संस्थानों की सुरक्षा बंदोबस्त को और चौकस करने के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उठाये जाने वाले कदम की पहली किस्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन