सेहतकर्मियों ने दिया धरना

/रफोटो संख्या : 7समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित संघर्ष समिति आशा, ममता, कुरियरों का दो दिनी सांकेतिक हड़ताल एवं समाहरणालय पर दूसरे दिन बुधवार को सामूहिक धरना दिया गया. नेतृत्व जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा, ममता व कुरियरों का […]
/रफोटो संख्या : 7समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित संघर्ष समिति आशा, ममता, कुरियरों का दो दिनी सांकेतिक हड़ताल एवं समाहरणालय पर दूसरे दिन बुधवार को सामूहिक धरना दिया गया. नेतृत्व जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा, ममता व कुरियरों का अहम रोल है. लेकिन उन्हें न्यूनतम वैधानिक मजदूरों से वंचित किया जा रहा है. अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सहित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की राशि में कटौती की जा रही है. हम इसका विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी सेवक अविलंब घोषित किया जाये. इसके साथ ही उनकी मांगों में 15 हजार रुपये मासिक वेतन देने समेत अन्य मांग शामिल हैं. 23 जुलाई को स्वास्थ्य समिति के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. मौके पर आशामणि चौधरी, बिंदु कुमारी सिंह, राजू कुमारी, नीता कु मारी, दिलीप कुमार, राम प्रवेश राम, राजीव रंजन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










