गांव-गांव और पांव-पांव कार्यक्रम को ले हम ने की बैठक

Published at :22 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव और पांव-पांव कार्यक्रम को ले हम ने की बैठक

समस्तीपुर. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई. इसमें संगठन को धारदार बनाने के लिए चर्चा की गयी. इस कड़ी में कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से चलाये जाने वाले गांव-गांव और पांव-पांव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष राम कुमार सहनी ने की. मौके पर श्री सहनी को […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई. इसमें संगठन को धारदार बनाने के लिए चर्चा की गयी. इस कड़ी में कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से चलाये जाने वाले गांव-गांव और पांव-पांव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष राम कुमार सहनी ने की. मौके पर श्री सहनी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. मौके पर दयानंद झा, सतीश कुशवाहा, अरुण पासवान, प्रेम लाल चौधरी, उमेश कुमार झा, नूनू झा, विश्वनाथ सहनी, विनोद कुमार झा, बालकृष्ण पासवान, रामचंद्र पासवान, विभा पासवान, विजय राम, बैद्यनाथ पासवान आदि थे. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आशा जतायी कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का गुणात्मक विकास होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन