निर्माण पूर्ण नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Published at :22 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण पूर्ण नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरायरंजन. वर्ष 2004 से अब तक इंदिरा आवास निर्माण के लिए मिली राशि से लाभुकों ने घर बनाने के बजाय अन्य मद में खर्च कर दिया. जिससे उनके घर का निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया. घर का पूर्ण निर्माण कराने को लेकर मुख्यमंत्री आवास जीर्णोद्धार योजना से बीस बीस हजार रुपये लाभुकों को फिर […]

विज्ञापन

सरायरंजन. वर्ष 2004 से अब तक इंदिरा आवास निर्माण के लिए मिली राशि से लाभुकों ने घर बनाने के बजाय अन्य मद में खर्च कर दिया. जिससे उनके घर का निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया. घर का पूर्ण निर्माण कराने को लेकर मुख्यमंत्री आवास जीर्णोद्धार योजना से बीस बीस हजार रुपये लाभुकों को फिर से दिया गया है. इसी कड़ी में बुधवार को बीडीओ अभिजीत चौधरी ने प्रखंड के चयनित 187 लाभुकों के बीच खाते के माध्यम से रुपये दिये. उन्होंने लाभुकों को समझाते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर घर बनाने में खर्च कर इसका प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर राशि का उपयोग घर बनाने के बजाय अन्य मद में करेंगे तो इस बार कठोर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए आवास सहायकों को अपने अपने क्षेत्र में मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर प्रभात कुमार, राघव कुमार, चंदन पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन