शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण

Updated at :21 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण

शिवाजीनगर. ओपी थाना क्षेत्र के घिवाही गांव के पीडि़त भाई ने अपनी 14 वर्षीय बहन का शौच जाने के क्रम में शादी के नीयत से अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उक्त गांव के डब्लू सहनी, सुलेखा देवी सहित रोसड़ा थाना के योगबन्नी हसनपुर निवासी पिंटू सहनी, राम सेवक सहनी, अनीता देवी, […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. ओपी थाना क्षेत्र के घिवाही गांव के पीडि़त भाई ने अपनी 14 वर्षीय बहन का शौच जाने के क्रम में शादी के नीयत से अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उक्त गांव के डब्लू सहनी, सुलेखा देवी सहित रोसड़ा थाना के योगबन्नी हसनपुर निवासी पिंटू सहनी, राम सेवक सहनी, अनीता देवी, अरविंद सहनी, रंजीत सहनी, फूलो सहनी को आरोपित किया है. उक्त जानकारी ओपी प्रभारी शिवराम दास ने देते हुए बताया की मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. दूसरी ओर ओपी थाना के कांकर गांव निवासी कविता देवी ने घर में घुस कर मारपीट कर कई कीमती समान छीन कर ले जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही शिवजन सदा, रूपकान्त यादव, ललित यादव, हरी यादव, रोहित यादव को आरोपित किया है. उक्त जानकारी ओपी प्रभारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन