छेड़खानी में सफल न होने पर भावज की साड़ी में लगायी आग

Updated at :21 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
छेड़खानी में सफल न होने पर भावज की साड़ी में लगायी आग

दलसिंहसराय . अनुमंडल के अंगारघाट थाना क्षेत्र में छेड़खानी में असफल एक जेठ ने भावज के साथ मारपीट कर उसकी साड़ी में आग लगा दी़ इसको लेकर आंशिक रूप से जख्मी विधवा भावज को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ अनि गुलजार राम नट के समक्ष पुलिस को दिये बयान में महिला […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय . अनुमंडल के अंगारघाट थाना क्षेत्र में छेड़खानी में असफल एक जेठ ने भावज के साथ मारपीट कर उसकी साड़ी में आग लगा दी़ इसको लेकर आंशिक रूप से जख्मी विधवा भावज को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ अनि गुलजार राम नट के समक्ष पुलिस को दिये बयान में महिला ने बताया कि वह सोमवार की रात खाना खाकर अपने पुत्र के साथ सोयी थी़ करीब 11़ 30 बजे रात में उसका जेठ अरुण मिश्र उसके पास आकर छेड़खानी करने लगा़ विरोध करने पर उसके उसके कपड़े फाड़ दिये और हल्ला करने पर जब घर के बेटी दामाद बगैरह जगे और उसे बचाने दौड़े तो वह उसकी साड़ी में आग लगा कर भाग निकला़ महिला ने यह भी कहा कि पति की मृत्यु के बाद वे लोग जमीन को लेकर उसे घर में नहीं रहने देना चाहते हैं़ महिला की चिकित्सा चल रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन