उद्घाटनकर्ता के इंतजार में दो दशक पूर्व बना मार्केट कॉम्पलेक्स

Updated at :20 Jul 2015 5:04 PM
विज्ञापन
उद्घाटनकर्ता के इंतजार में दो दशक पूर्व बना मार्केट कॉम्पलेक्स

फोटो:: 1देखरेख के अभाव में ढ़हने के कगार परबिथान. बाजार के पूर्वी छोड़ पर ग्राम स्वर्ण जयंती रोजगार योजना से लगभग दो दशक पूर्व बनी मार्केट कॉम्पलेक्स उद्घाटन कर्ता के इंतजार में आंसू बहाने को विवश है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के लोग उक्त कॉम्पलेक्स के आवंटन का आश लगाये बैठे हैं. कॉम्पलेक्स में बने दूकान […]

विज्ञापन

फोटो:: 1देखरेख के अभाव में ढ़हने के कगार परबिथान. बाजार के पूर्वी छोड़ पर ग्राम स्वर्ण जयंती रोजगार योजना से लगभग दो दशक पूर्व बनी मार्केट कॉम्पलेक्स उद्घाटन कर्ता के इंतजार में आंसू बहाने को विवश है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के लोग उक्त कॉम्पलेक्स के आवंटन का आश लगाये बैठे हैं. कॉम्पलेक्स में बने दूकान ठीक ढ़ंग से रख-रखाव के अभाव में टूटना भी शुरू हो गया है. जहां छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं कई जगहों पर दरकना शुरू हो गया है. उल्लेखनीय है कि आज से वषार्ें पूर्व 20 दुकानों वाला मार्केट कॉम्पलेक्स बनाये गये थे. जिससे क्षेत्र के लोगों को दूकान आंवटन की आस लगी थी. परंतु सरकारी अकर्मण्यता के कारण इतने वर्ष बीत जाने के बावजूद लोगों को आज तक दूकान आवंटन नहीं की गयी. वहीं कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर कॉम्पलेक्स के आगे खाली पड़े जमीन पर कब्जा कर दुकान खोल लिया गया है. इस अतिक्रमण से सड़क यातायात में भी काफी व्यवधान होती है. जरूरी कार्य से निकले लोग घंटों सड़क जाम मेें फंसे रह जाते हैं. जबकि इस मार्केट कॉम्पलेक्स से प्रखंड मुख्यालय समेत कई प्रशासनिक कार्यालय की दूरी करीब सौ मीटर ही है. इस होकर प्रतिदिन अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. बावजूद अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस बाबत अंचलाधिकारी अमृतराज बंधु ने बताया कि शीघ्र ही कॉम्पलेक्स के आगे अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन