नपं इओ का पुतला दहन 21 को

Updated at :19 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
नपं इओ का पुतला दहन 21 को

रोसड़ा. स्थानीय क्षेत्रीय संघर्ष मोरचा की बैठक दामोदरपुर स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष सुमन ने की. बैठक में नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि शहर में विगत कुछ माह से नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा शहर कूड़ों की ढ़ेर पर बस गया […]

विज्ञापन

रोसड़ा. स्थानीय क्षेत्रीय संघर्ष मोरचा की बैठक दामोदरपुर स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष सुमन ने की. बैठक में नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि शहर में विगत कुछ माह से नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा शहर कूड़ों की ढ़ेर पर बस गया है़ इसके लिए मोरचा द्वारा पूर्व में एसडीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी को नाली उराही एवं नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर सिर्फ खानापुरी की जा रही है़ बैठक में सर्वसम्मति से निणर्य लिया गया कि नगर पंचायत प्रशासन के विरूद्घ आंदोलन को तेज करते हुए आगामी 21 जुलाई को कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला दहन एवं 24 जुलाई को सांकेतिक रूप से पूरे शहर का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर संयोजक अनिश राज, महासचिव सुन्दरम सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष पंकज मंडल, कुमार अमित, अभिषेक चौहान, नरनाथ राय, अमित शांडिल, गौतम राज आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन