डाक विभाग डकार गया आधार कार्ड !

Updated at :19 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
डाक विभाग डकार गया आधार कार्ड !

ताजपुर. प्रखंड में सैकड़ांे लोग आज भी आधार कार्ड से वंचित हैं. उल्लेखनीय है कि चार-पांच माह पूर्व विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर आधार कार्ड के लिये आवेदन किए गये थे. कुछ दिन बाद ही लोगों के मोबाइल पर आधार कार्ड बनने के मैसेज आने शुरू हो गये थे. मैसेज में उल्लेख था कि आधार […]

विज्ञापन

ताजपुर. प्रखंड में सैकड़ांे लोग आज भी आधार कार्ड से वंचित हैं. उल्लेखनीय है कि चार-पांच माह पूर्व विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर आधार कार्ड के लिये आवेदन किए गये थे. कुछ दिन बाद ही लोगों के मोबाइल पर आधार कार्ड बनने के मैसेज आने शुरू हो गये थे. मैसेज में उल्लेख था कि आधार कार्ड डाक से भेजे जा चुके हैं. उसके बाद डाक से आधार कार्ड भी मिलने लगे थे. लेकिन मैसेज आने के चार-पांच माह बीत जाने के बाद आज भी सैकड़ों लोग मोबाइल पर मैसेज के बावजूद आधार कार्ड से वंचित हैं. कुछ लोग आधार कार्ड के लिये डाकघर एवं डाकपाल के घर के चक्कर लगाकर हलकान हो चुके हैं. परन्तु बार-बार उन्हें डाक में अब तक आधार कार्ड नहीं आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार डाकघर में आधार कार्ड आ रहे थे. साधारण डाक में होने के कारण उस पर विशेष निगरानी भी नहीं रखी जाती थी. लोगों को आशंका है कि विभागीय लापरवाही के कारण उनके आधार कार्ड डाकघर में कही गुम हो गये हैं. इस बाबत पूछे जाने पर डाकघर के कर्मी ने बताया कि वंचित लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं आये हैं. आते हीं शीघ्र पहुंचा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन