प्रबंधन समिति की बैठक में कई अहम निर्णय

Updated at :16 Jul 2015 8:06 PM
विज्ञापन
प्रबंधन समिति की बैठक में कई अहम निर्णय

पूसा. ब्रह्मदेव राय शर्मा महिला महाविद्यालय के सभाकक्ष में अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. राम प्रसाद राय शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें पूर्व वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए अगले वितीय वर्ष का लेखा जोखा पारित किया गया. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के सेवानिवृति उपरांत पेंशन देने का […]

विज्ञापन

पूसा. ब्रह्मदेव राय शर्मा महिला महाविद्यालय के सभाकक्ष में अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. राम प्रसाद राय शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें पूर्व वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए अगले वितीय वर्ष का लेखा जोखा पारित किया गया. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के सेवानिवृति उपरांत पेंशन देने का भी निर्णय लिया गया. सरकारी कर्मियों की तरह 12 प्रतिशत की दर से मंहगाई भता देने एवं बेहतर पठन पाठन की दृष्टिकोण से वाचनालय का निर्माण यथाशीघ्र करने का भी फैसला लिया गया. वही छात्राओं की अधिकाधिक संख्या होने के कारण शौचालय की कठिनाइयों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए छात्रों ओर शिक्षकों के लिए अलग अलग शौचालय निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया. इससे पूर्व अध्यक्ष डा. शर्मा ने उपस्थित शिक्षकों के साथ पठन पाठन के अलावे जीपीएफ कटौती से संबंधित विशेष पहलु पर शिक्षकों की सहमति ली. इसे लागू करने को लेकर अन्य बिन्दुओं पर अपनी राय दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन