बाइक लुटेरा गिरोह के घर से बरामद हुआ चोरी का टै्रक्टर

Updated at :16 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
बाइक लुटेरा गिरोह के घर से बरामद हुआ चोरी का टै्रक्टर

शाहपुर पटोरी. दो दिन पूर्व पटोरी से गिरफ्तार वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने एक नया राज उगला है. इस क्रम में गिरोह के मुख्य सरगना कहे जा रहे मंटू राय के घर से गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी पुलिस ने एक टै्रक्टर बरामद किया है. उक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर मंटू के घर […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. दो दिन पूर्व पटोरी से गिरफ्तार वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने एक नया राज उगला है. इस क्रम में गिरोह के मुख्य सरगना कहे जा रहे मंटू राय के घर से गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी पुलिस ने एक टै्रक्टर बरामद किया है. उक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर मंटू के घर के पीछे झाडि़यों में छुपा कर रखी गयी थी. डीएसपी ने बताया कि यह सफलता थानाध्यक्ष बीएन मेहता के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में मिली. गिरोह के सदस्यों से की गई पूछताछ के बाद ट्रैक्टर जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि अंतरजिला बाइक लुटेरा गिरोह के सभी सदस्य बाइक के साथ-साथ चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर भी लूटा करते थे जिसे लूट के बाद दूसरे जिलों में बेचा जाता था. डीएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों द्वारा बेचे गये चोरी के वाहनों को खरीदने वाले लोगों की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके यहां भी पुलिस छापेमारी की जाएगी. इधर पटोरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन