निष्पक्ष न्याय करने को प्रेरित करेगी पगड़ी : बीडीओ

Updated at :16 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
निष्पक्ष न्याय करने को प्रेरित करेगी पगड़ी : बीडीओ

शिवाजीनगर. प्रखंड के सभा भवन मे सभी सरपंचों के बीच बीडीओ बिंदु कुमार की अध्यक्षता में न्याय पगड़ी का वितरण किया गया. बीडीओ ने सरपंचों से कहा कि यह पगड़ी हमेशा निष्पक्ष न्याय के लिए प्रेरित करती रहेगी. इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष बलराम सिंह, राम प्रसाद सिंह, ललिता देवी, बीएन सिंह, शंकर […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के सभा भवन मे सभी सरपंचों के बीच बीडीओ बिंदु कुमार की अध्यक्षता में न्याय पगड़ी का वितरण किया गया. बीडीओ ने सरपंचों से कहा कि यह पगड़ी हमेशा निष्पक्ष न्याय के लिए प्रेरित करती रहेगी. इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष बलराम सिंह, राम प्रसाद सिंह, ललिता देवी, बीएन सिंह, शंकर मंडल आदि सरपंचों ने खुशी जाहिर करते हुए ग्राम कचहरी में कई समान नहीं होने व कई अन्य समस्या को ले बीडीओ के समक्ष अपनी बातों को रखा. उन्होंने प्रयास का भरोसा दिलाया. उन्होंने न्याय पगड़ी पहनकर ही ग्राम कचहरी करने की अपील की. इस अवसर पर अवधेश सिंह, राम सागर साहनी, राम प्रसाद सिंह, ललिता देवी, रेखा देवी, शिव कुमारी व मो. अंबर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन