Samastipur News:बाइक की डिक्की से उड़ाये 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बाइक की डिक्की से उड़ाये 50 हजार रुपये

शहर के रमना स्थित एक मोबाइल दुकान के पास से उचक्कों ने बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग गये.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के रमना स्थित एक मोबाइल दुकान के पास से उचक्कों ने बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग गये. इसकी शिकायत पीड़िता कल्याणपुर निवासी स्व. विनंदेश्वर राय की पत्नी काली देवी ने थाना में आवेदन देते हुए की है. दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह अपने काम से थाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकासी की. संबंधी की बाइक की डिक्की में रख दिया. अपने संबंधी के साथ वह मोबाइल ठीक कराने के लिए रमना स्थित मोबाइल दुकान के पास गई. बाइक लगा कर वह मोबाइल दिखाने लगी. इतने में ही एक युवक बाइक कि डिक्की तोड़ कर 50 हजार रुपये लेकर भाग गया. यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन