छात्रवृत्ति को लेकर विद्यालय पर छात्रों ने किया हंगामा

उजियारपुर. प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर बलुअर के छात्र तथा अभिभावकों ने छात्रवृत्ति की राशि के लिए जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि एचएम छात्रों की राशि में 4 सौ रुपये कटौती कर रहे है. साथ ही मेनू के अनुसार भोजन बच्चों को नहीं खिलाया जाता है. ग्रामीण […]
उजियारपुर. प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर बलुअर के छात्र तथा अभिभावकों ने छात्रवृत्ति की राशि के लिए जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि एचएम छात्रों की राशि में 4 सौ रुपये कटौती कर रहे है. साथ ही मेनू के अनुसार भोजन बच्चों को नहीं खिलाया जाता है. ग्रामीण एचएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उधर इस बाबत एचएम चन्द्रमोहन साह ने बताया कि राशि कटौती की बात असत्य है. बीसी और एससी के छात्रों को राशि विभाग से उपलब्ध नहीं हुआ है. इसके कारण राशि से वंचित छात्र तथा अभिभावकों का गुस्सा उनके उपर बढ़ गया है. मौके पर रघुनाथ राय, केदार राय, प्रेमा देवी, रीता देवी, सामंत साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










