गुरुकुल में 11 वीं में नामांकन शुरू, छात्रों की उमड़ी भीड़

/र/इविज्ञापनदाता की खबर :::::::::::फोटो संख्या : 9नामांकन से पूर्व छात्र-छात्राएं ले रहे हैं काउंसेलिंग में भाग समस्तीपुर. राज्य स्तर पर टॉपर छात्रों की सूची में जिले के छात्रों का नाम दर्ज कराने वाले कोचिंग संस्थानों में शुमार गुरुकुल साइंस कोचिंग में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. […]
/र/इविज्ञापनदाता की खबर :::::::::::फोटो संख्या : 9नामांकन से पूर्व छात्र-छात्राएं ले रहे हैं काउंसेलिंग में भाग समस्तीपुर. राज्य स्तर पर टॉपर छात्रों की सूची में जिले के छात्रों का नाम दर्ज कराने वाले कोचिंग संस्थानों में शुमार गुरुकुल साइंस कोचिंग में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. नामांकन लेने से पूर्व गुरुकुल ने छात्र-छात्राओं के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया भी शुरू की है. ताकि छात्र-छात्राओं को विषयवार जानकारी प्राप्त कर इंटर विज्ञान में नामांकन लेने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. वहीं छात्रों के साथ साथ अभिभावकों को भी डेमो क्लास की प्रक्रिया से रूबरू कराया जा रहा है. सोमवार को नामांकन लेने के लिए उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, खगडि़या, बेगूसराय, वैशाली व मुजफ्फरपुर के छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. टॉपर बनने के सपने संजोये छात्रों में नामांकन लेने के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था. संस्थान के निदेशक सौरभ चौधरी ने बताया कि कोचिंग एक्ट से जुड़े निर्देशों का पालन करते हुए वर्ग कक्ष के अनुरूप नामांकन ली जा रही है. वहीं 11वीं में नामांकन लेने वाले छात्रों की विशेष परीक्षा आयोजित करने के उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अलग बैच बनाया जाता है. वहीं छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर को देखते हुये उन्हें अभ्यास सत्र में विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाता है. बताते चलें कि अब तक 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अलग अलग 23 से अधिक बैचों में नामांकन लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










