बिजली की चपेट में आने से रखवार की मौत

कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के नबावगंज गाछी में सोमवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की झुलसकर मौत हो गयी़ मृतक की पहचान चकमेहसी गांव के कोठी टोला निवासी स्व. रामलखन महतो के पुत्र राजेश महतो (45) के रूप में हुई है़ मामले के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि एक […]
कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के नबावगंज गाछी में सोमवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की झुलसकर मौत हो गयी़ मृतक की पहचान चकमेहसी गांव के कोठी टोला निवासी स्व. रामलखन महतो के पुत्र राजेश महतो (45) के रूप में हुई है़ मामले के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि एक व्यापारी द्वारा क्षेत्र के बगीचे का पूरा आम खरीद लिया गया जिसके रखवाली के लिए राजेश महतो को रखा गया था़ गाछी के बीच से गुजर रहे बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार एक आम के पेड़ से स्पर्श कर रहा था़ आम तोड़ने के क्रम में एक डाली 11 हजार वोल्ट के तार से जा सटी. इससे 11 हजार वोल्ट राजेश के शरीर में प्रवाहित हो गया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी़ सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अंत्परीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










