पहली बारिश में ही जलमग्न हुईं सड़कें

Updated at :29 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
पहली बारिश में ही जलमग्न हुईं सड़कें

फोटो संख्या : 5 व 6नप प्रशासन की उदासीनता के कारण नालों की नहीं हो रही सफाई प्रतिनिधि, समस्तीपुरझमाझम बारिश से किसानों के चेहरे तो खिल गये. लेकिन, शहरवासियों को जो परेशानी हो रही है इसका आकलन करना बेहद कठिन है़ कुछ एक मुहल्ले में मुख्य सड़क तक पहुंचने में सवारी तो दूर पैदल जाने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5 व 6नप प्रशासन की उदासीनता के कारण नालों की नहीं हो रही सफाई प्रतिनिधि, समस्तीपुरझमाझम बारिश से किसानों के चेहरे तो खिल गये. लेकिन, शहरवासियों को जो परेशानी हो रही है इसका आकलन करना बेहद कठिन है़ कुछ एक मुहल्ले में मुख्य सड़क तक पहुंचने में सवारी तो दूर पैदल जाने में भी सोचना पड़ता है. सड़कों पर जल जमाव और कीचड़ नगर परिषद प्रशासन की ढपोरशंखी घोषणाओं की पोल खोलती नजर आती है़ विलंब से शुरू हुई नाले नालियों की सफाई का खामियाजा पहली बारिश में देखने को मिल रहा है. जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है़ वहीं नप प्रशासन की माने तो कई वार्डों में नाले की सफाई दैनिक मजदूरों व जेसीबी के माध्यम से करवायी गयी थी. वहीं शहरवासियों का कहना है कि नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ नप प्रशासन ने कोरम ही पूरा किया है. शहर के काशीपुर स्थित तिरहुत एकेडमी रोड बनने के बाद भी जल जमाव से मुक्ति नहीं पा सकी है. वहीं शहर के कई मुहल्ले मुख्य सड़क से नीचे बसे होने के कारण भी जल जमाव से ग्रस्त हैं. शहर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी के लिए पूर्व के वर्षों में नालों का निर्माण कराया गया था. फिलवक्त कई वार्डों में इन नालों का अस्तित्व भी मिट चुका है. नप के इओ शशि भूषण प्रसाद का कहना है कि वार्ड पार्षदों को नाले की सफाई के लिए दैनिक मजदूरों व जेसीबी की व्यवस्था दी गयी थी. ताकि वर्षा से पूर्व जल जमाव से मुक्ति मिल सके. कुछ नालों को चिह्नित कर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन