अंधविश्वास के चक्कर में हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Updated at :27 Jun 2015 6:05 PM
विज्ञापन
अंधविश्वास के चक्कर में हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला

रोसड़ा. इस कंप्यूटर युग में आज भी लोग अंधविश्वास के चपेट में आ जाते हैं़ आये दिन इस तरह की खबरें सुनने के बावजूद भी लोग जादू टोना के चक्कर में फंसकर सच्चाई से मुंह मोड़ लेते है़ं जिसका नतीजा समाज में द्वेश से लेकर मारपीट तक की घटनाएं हो जाती है़ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण […]

विज्ञापन

रोसड़ा. इस कंप्यूटर युग में आज भी लोग अंधविश्वास के चपेट में आ जाते हैं़ आये दिन इस तरह की खबरें सुनने के बावजूद भी लोग जादू टोना के चक्कर में फंसकर सच्चाई से मुंह मोड़ लेते है़ं जिसका नतीजा समाज में द्वेश से लेकर मारपीट तक की घटनाएं हो जाती है़ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रखंड के भिरहा पूरब पंचायत में मिला है़ जानकारी के अनुसार इस पंचायत के शुभंकर मुखिया की पत्नी ने अपने ऊपर भूत का साया रहने की बात कर खेलाने लगी़ घरवाले ने इसे भूत पकड़ लेने की बात समझ कर उससे पूछताछ करने लगे़ जिस पर महिला ने कहा कि इसे मार कर हम ले जायेंगे. इस पर महिला के पति ने उसे गाली देते हुए पूछा कि तुम क्यों मारकर ले जायेगी और तुम्हें किसने भेजा है़ इसी क्रम में पड़ोसी रामविलास शर्मा एवं उनकी पत्नी भी वहां पहुंच कर महिला के पति को गाली देने से मना किया. इसी बात का ले दोनों के बीच गाली गलौज से लेकर मारपीट तक की नौबत आ गयी़ दोनों गुट के बीच विवाद बढ़ गया और थाने में शिकायत करने चल दिये़ परन्तु गांव के कुछ बुद्घिजीवियों ने दोनों गुट को समझा बुझा कर शांत कराया़ इस संबंध में मुखिया लालटून पासवान ने पंचायती कर मामले को शांत कराने में लगे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन