चर्चा के क्रम में मंत्री ने मांगे महागंठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट

Updated at :27 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
चर्चा के क्रम में मंत्री ने मांगे महागंठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट

फोटो संख्या : 4 सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपौली बुजुर्ग, बरबट्टा लाट बसेपुरा, सरायरंजन पूर्वी व पश्चिमी, झखरा व विशंभरपुर एलौथ पंचायतांे में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौपाल सभा की. इसमें पर्चा पर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों व किसान, नौजवानों के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की नौ सालों की उपलब्धियों […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपौली बुजुर्ग, बरबट्टा लाट बसेपुरा, सरायरंजन पूर्वी व पश्चिमी, झखरा व विशंभरपुर एलौथ पंचायतांे में जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौपाल सभा की. इसमें पर्चा पर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों व किसान, नौजवानों के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की नौ सालों की उपलब्धियों व विकास कायार्ें को बताया. प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामश्रय प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को विस्तारपूर्वक बताया. सूबे के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार के द्वारा सूबे के हर वर्ग के लोगों का न्याय के साथ सर्वांगीण विकास हुआ है. उन्होंने महागंठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवार रोमा भारती मत देने की अपील की. मौके पर प्रदेश सचिव अनिल सिंह पूर्व विधायक संत रामाश्रय ईश्वर, बथुआ पंचायत के मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह, अनिल सिंह बाबा, राज कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष जयंत कुमार चौधरी, हेमंत चौधरी, रामाश्रय प्रसाद सिंह, कृष्णा गोपाल सिंह, रामलाल झा, विपिन ईश्वर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन