संयुक्त बैठक में दी गयी कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी

Updated at :27 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
संयुक्त बैठक में दी गयी कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला कार्यसमिति व प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. इसमें प्रदेश कमेटी के द्वारा तय विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार किया गया. जिले में छह विधानसभा क्षेत्र में जुलाई […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला कार्यसमिति व प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. इसमें प्रदेश कमेटी के द्वारा तय विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार किया गया. जिले में छह विधानसभा क्षेत्र में जुलाई माह में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगी. सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सांसद डॉ अरुण कुमार, सांसद राम कुमार शर्मा संबोधित करेंगे. आगामी दो जुलाई को उजियारपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगी. इसी तरह 14 जुलाई को समस्तीपुर, 16 को मोरवा, छह जुलाई को सरायरंजन व 24 जुलाई को वारिसनगर विधानसभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगी. इसके जिला स्तर पर संचालन समिति का गठन किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, रमादयालू महतो, डॉ संतोष कुमार, विशेश्वर राय, रामकरण चौधरी, रामचंद्र महतो, विश्वनाथ सिंह, शिवनारायण सिंह, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, लाल बाबू महतो, प्रशांत कुमार, शिवओम, गणेश कुमार सिंह, कमलेश कमल, शिवनारायण महतो, दिलीप राज कुशवाहा, उपेंद्र कुमार दास, अरविंद कुशवाहा, महेश साह, कमल सहनी, वरुण सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुजीत कुमार चौधरी, मुरली प्रसाद सिंह, ललन प्रसाद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवेंद्र कुमार सोनू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन