दहेज प्रताड़ना की दर्ज हुई प्राथमिकी, आरोपित पति गिरफ्तार

मधुबनी जिला के राजनगर चांदनी चौक है पीडि़ता का मायकेपति समेत आधा दर्जन ससुरालियों को किया आरोपित दलसिंहसराय. दहेज की खातिर एक बहू को प्रताडि़त किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इसको लेकर थाने में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र केचांदनी चौक निवासी बैद्यनाथ साह की पुत्री व पीडि़ता कुमारी मुन्नी के […]
मधुबनी जिला के राजनगर चांदनी चौक है पीडि़ता का मायकेपति समेत आधा दर्जन ससुरालियों को किया आरोपित दलसिंहसराय. दहेज की खातिर एक बहू को प्रताडि़त किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इसको लेकर थाने में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र केचांदनी चौक निवासी बैद्यनाथ साह की पुत्री व पीडि़ता कुमारी मुन्नी के आवेदन पर थाने में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इसमें पीडि़ता के पति विद्यापति रोड सरदारगंज निवासी मुकेश कुमार, ससुर देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सास इंदु गुप्ता, ननद निशा, देवर मुकुम व मुकुन्द को नामजद किया गया है़ पुलिस ने आरोपित पति मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है़ प्राथमिकी में रंगीन टीवी, फ्रि ज व एक लाख रुपये मायके से मांग कर लाने व पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने को लेकर पीडि़ता के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट करने, कमरे में बंद कर भूखा रखने का आरोप लगाया गया है़ कहा गया है कि पीडि़ता की शादी 19 जून 13 को मुकेश के साथ हुई थी़ कुछ दिन ठीक रहने के बाद उसे प्रताडि़त किया जाने लगा़ जानकारी होने पर कई बार समझाया भी गया़ लेकिन हद तो तब हो गयी जब 8 जून को पीडि़ता के हाथ-पांव बांध कर पति समेत अन्य ससुराल वालों ने उसके ऊपर केरोसिन डाल कर जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया़ लेकिन उसके हल्ला करने पर आसपास के लोगों के जुटने पर उसकी जान बच सकी़ पीडि़ता के फोन से सूचना देने पर उसके मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










