मलेरिया पदाधिकारी ने सीएस को भेजा पत्र

Updated at :26 Jun 2015 8:06 PM
विज्ञापन
मलेरिया पदाधिकारी ने सीएस को भेजा पत्र

फोटो संख्या : 13छिड़कावकर्मियों का आंदोलन जारी, दिया धरनाप्रतिनिधि, समस्तीपुर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले जिला मंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में शुक्र वार को डीडीटी कर्मियों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी जिला मलेरिया कार्यालय में धरना दिया. धरना स्थल पर संगठन उपाध्यक्ष विजय कुमार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13छिड़कावकर्मियों का आंदोलन जारी, दिया धरनाप्रतिनिधि, समस्तीपुर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले जिला मंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में शुक्र वार को डीडीटी कर्मियों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी जिला मलेरिया कार्यालय में धरना दिया. धरना स्थल पर संगठन उपाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन दिगम्बर झा ने किया. मौके पर गुरु शरण सहनी, महेश राय, उमेश राय, शत्रुध्न चौरसिया, सुधीर कुमार चौरसिया, कुशेश्वर प्रसाद यादव, शिवदयाल झा, चंद्रभूषण मिश्र, बैजू राय, नरेश राय, कपिलेश्वर साह, हरि प्रसाद राय, भुनेश्वर राय, सीताराम महतो, लक्ष्मी राय, वीर बाबू मिश्र, वालेश्वर रजक, राम विलास सिंह, लालो राय, भागीरथ राय, राजेश्वर ठाकुर, रणधीर राय, महेश सिंह, अजय कुमार, रामाश्रय झा, रामजतन सिंह, रामश्रेष्ठ सिंह, रवींद्र ठाकुर आदि मौजूद थे. इधर, जिला मलेरिया पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को पत्र भेजकर इन कर्मियों की ओर से चलाये जा रहे धरना सत्याग्रह के कारण उत्पन्न गतिरोध से अवगत कराया है. इसमें मलेरिया पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छिड़कावकर्मियों की हड़ताल और कार्यालय के द्वार पर रोज रोज हो रहे आंदोलन से काम काज ठप पड़ा हुआ है. यह स्थिति गंभीर है. इनका वर्ष 13 में किये गये कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है. इसलिए 31 लाख 79 हजार 9 सौ रुपये का आवंटन किया जाना जरूरी है ताकि इन कर्मियों के भुगतान की दिशा में आवश्यक कदम उठा कर आंदोलन को समाप्त कराया जा सके. इस तरह अब पूरी तरह से गेंद सिविल सर्जन के पाले में चला गया है. देखना है कि मलेरिया विभाग के ऊपर हड़ताल के बाद से जारी संकट के समाधान के लिए सीएस कौन सा कदम उठाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन