बाल विकास परियोजना के दस सीडीपीओ का स्थानांतरण

Updated at :26 Jun 2015 6:06 PM
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना के दस सीडीपीओ का स्थानांतरण

समस्तीपुर. समस्तीपुर ग्रामीण को आखिरकार दो वर्षों बाद नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मिल गया है. विनीता भारती को यहां का नया सीडीपीओ बनाया गया है. उनका स्थानांतरण दरभंगा के केवटा से किया गया है. इसके साथ ही जिले की दस परियोजना में नयी सीडीपीओ की तैनाती की गयी है. इस बाबत आइसीडीएस कार्यालय की […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. समस्तीपुर ग्रामीण को आखिरकार दो वर्षों बाद नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मिल गया है. विनीता भारती को यहां का नया सीडीपीओ बनाया गया है. उनका स्थानांतरण दरभंगा के केवटा से किया गया है. इसके साथ ही जिले की दस परियोजना में नयी सीडीपीओ की तैनाती की गयी है. इस बाबत आइसीडीएस कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार नये सीडीपीओ के तौर पर मोरवा मेंं नीलम सिन्हा, पटोरी में मीरा कुमारी, मोहिउद्दीननगर में कुमारी वर्तिका सुमन, पूसा में गुंजन कुमारी, सिंघिया में अर्चना कुमारी, विद्यापतिनगर में कुमारी सुरभि की तैनाती की गयी है. इसी तरह रोसड़ा में शैलजा कुमारी, विभूतिपुर में ममता कुमारी व खानपुर में रंजना कुमारी को नया सीडीपीओ बनाया गया है. बताते चलें कि समस्तीपुर ग्रामीण की पूर्व सीडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई के बाद यहां प्रभार में ही बाल विक ास परियोजना पदाधिकारी का कार्य चल रहा था. जिसका प्रभाव यहां के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों पर हो रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन