पूर्व में भी हो चुकी है दुष्कर्म की घटनाएं

Updated at :26 Jun 2015 6:06 PM
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुकी है दुष्कर्म की घटनाएं

रोसड़ा. विगत दो वर्ष पूर्व सोनूपुर गांव में रह रहे गरेड़ी समाज के परिवार के एक तीन वर्षीया बच्ची के साथ एक युवक ने एक खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था़ इसमें बच्ची की मौत हो गयी़ आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ इस घटना ने […]

विज्ञापन

रोसड़ा. विगत दो वर्ष पूर्व सोनूपुर गांव में रह रहे गरेड़ी समाज के परिवार के एक तीन वर्षीया बच्ची के साथ एक युवक ने एक खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था़ इसमें बच्ची की मौत हो गयी़ आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी़ लोगों ने काफी हंगामा भी किया था. सड़क जाम से लेकर प्रशासन विरोधी नारे भी लगाये गये थे. लोगों के दबाव पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को ढूंढ़ निकाला था़ इस मामले के बाद विगत 30/8/2014 को थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव में शौच को निकली एक बच्ची के साथ ढैंचा खेत में एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन रेप किया़ साथ ही जान मारने की धमकी भी दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दी प्रोटेक्सन ऑफ चिल्ड्रेन फॉर सेक्सुअल ऑफेन्स एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. तत्पश्चात पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया़ इधर करीब चार पांच माह पूर्व मिर्जापुर के एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने एवं बाद में शादी से इनकार कर उसे गर्भपात करवा देने का मामला थाने में आने पर इसमें आरोपित पर रेप का मामला दर्ज किया गया़ इसमें आरोपित अभी तक फरार चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन