दूसरे दिन भी जारी रहा पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम

Updated at :25 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम

मोरवा. प्रखंड के छह पंचायतों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कृष्ण राय की अध्यक्षता में गांवों मंे चौपाल लगाकर पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी. इसमें ग्रामीण लोगों के साथ विगत दस वषार्ें में नीतीश सरकार के क्रियाकलाप एवं उपलब्धि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं […]

विज्ञापन

मोरवा. प्रखंड के छह पंचायतों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कृष्ण राय की अध्यक्षता में गांवों मंे चौपाल लगाकर पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी. इसमें ग्रामीण लोगों के साथ विगत दस वषार्ें में नीतीश सरकार के क्रियाकलाप एवं उपलब्धि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी. जदयू द्वारा चलाये गये इस कार्यक्रम के अवसर पर केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल एवं प्रत्येक लोगों के खाते में पंद्रह लाख रुपये दिये जाने, काला धन वापस लाने जैसे बातों पर भी लोगों ने चर्चा की. बता दें कि गुरुवार को प्रखंड के छह पंचायत हरपुर भिंडी, लरूआ, बनवीरा, सारंगपुर पूर्वी एवं सारंगपुर पश्चिमी पंचायतांे में चर्चा कार्यक्रम को किया गया. प्रखंड अध्यक्ष श्री राय ने इस चर्चा को संबोधित करते हुए सरकार की सभी गतिविधि समाज के सभी वगार्ें के लिये लाभदायक है. उन्होंने कहा सुशासन, गरीबी, शिक्षा, रोजगार और किसानों के लिये चलायी जा रही योजना इस सरकार की मुख्य विशेषता रही है. चर्चा में बिरिया देवी, मो. शहाबुद्दीन, धनिकलाल राम, फुलेन्द्र ठाकुर, रामविलास राय, संतोष कुमार राय, भूषण राय, ललन यादव, कन्हाई कुमार राय, अशोक सिंह, नथुनी राय, राजू साह, जगनारायण राय, दिनेश साह, रामलाल साह, गंगा सहनी, शिबू महतो, किरण देवी, शैल देवी, कुसेश्वरी देवी सुमन कुमार सहित अन्य ग्रामीण एवं जदयू कार्यकर्ताआंें ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन