एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

Updated at :25 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव में एक व्यक्ति से एक लाख रुपये और रंगदारी टैक्स देने की मांग की गयी है. रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस आशय की एक प्राथमिकी गुरुवार को उक्त गांव के मनोरंजन ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी […]

विज्ञापन

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव में एक व्यक्ति से एक लाख रुपये और रंगदारी टैक्स देने की मांग की गयी है. रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस आशय की एक प्राथमिकी गुरुवार को उक्त गांव के मनोरंजन ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि संध्या उनके दरवाजे पर गांव के ही कन्हैया कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित आठ लोग हथियार से लैश होकर आये व कहने लगे तुम बहुत कमाते हो रंगदारी दो. साथ ही 30 जून तक अगर एक लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीडि़त ने प्राथमिकी में आरोपित पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद का बताना है कि प्राथमिकी उपरांत मामले को गंभीरता से संज्ञान में रख तफ्तीश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन