बकाया भुगतान को राज्य सहकारी बैंक ने जारी की राशि

Updated at :23 Jun 2015 3:04 PM
विज्ञापन
बकाया भुगतान को राज्य सहकारी बैंक ने जारी की राशि

समस्तीपुर. धान की बकाया राशि को लेकर राज्य सहकारी बैंक ने जिला सहकारी बैंक को राशि जारी कर दी है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि 30 जून तक हर हाल में पैक्स सीएमआर तैयार कर राज्य खाद्य निगम को सौंपे. इसके लिये रोजाना उठाव का निर्देश दिया गया है. साथ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. धान की बकाया राशि को लेकर राज्य सहकारी बैंक ने जिला सहकारी बैंक को राशि जारी कर दी है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि 30 जून तक हर हाल में पैक्स सीएमआर तैयार कर राज्य खाद्य निगम को सौंपे. इसके लिये रोजाना उठाव का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला टास्क फोर्स की अनुशंसा पर समस्तीपुर मंंे भी राइस मिल की व्यवस्था करने का आदेश विभाग को मिला है. इस बीच किसानों को अब तक 71 करोड़ 16 लाख 72 हजार की राशि का बकाया भुगतान किया गया है. जबकि धान अधिप्राप्ति की एवज में कुल 86 करोड़ 62 लाख 25 हजार रुपये किसानों को देनी है. जिला टास्क फोर्स की ओर से पैक्सों में सत्यापित धान की मात्रा 22301 एमटी है. इसके विरुद्ध में 13517 एमटी धान का सीएमआर तैयार कर लिया गया है. जबकि 8465 एमटी धान पैक्सों ने राज्य खाद्य निगम को सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन