हर्ष को आइआइटी में मिली 1825वीं रैंक

Updated at :21 Jun 2015 11:58 AM
विज्ञापन
हर्ष को आइआइटी में मिली 1825वीं रैंक

कल्याणपुर : प्रखंड के नीमा चकहैदर निवासी हर्ष भारद्वाज की सफलता से पूरा क्षेत्र हर्षित हुआ है. नलकूप विभाग मे कार्यरत मनोज कुमार देव के एकलौता पुत्र हर्ष के एक साथ कई प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त किया है. स्व: अध्यायन के बदौलत हर्ष ने सीबीएससी बोर्ड में टेन सीजीपी अंक प्राप्त किया. अपनी […]

विज्ञापन
कल्याणपुर : प्रखंड के नीमा चकहैदर निवासी हर्ष भारद्वाज की सफलता से पूरा क्षेत्र हर्षित हुआ है. नलकूप विभाग मे कार्यरत मनोज कुमार देव के एकलौता पुत्र हर्ष के एक साथ कई प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त किया है.
स्व: अध्यायन के बदौलत हर्ष ने सीबीएससी बोर्ड में टेन सीजीपी अंक प्राप्त किया. अपनी इस सफलता को अंतिम नहीं मान लगातार कठिन मेहनत करता रहा. फिर इंटर साइंस मे 94. 5 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुआ. आइआइटी में उसने 1825 वां रैक प्राप्त किया. वही बंगाल मे 225 वां रैंक व बेस्ट पिलानी मे 315 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का डंका बजाया.
इस सफलता पर शिक्षक मो. जमाल,रामनरेश चौधरी, राम विनोद चौधरी , सुधाकर कुमार, मोहन प्रसाद देव ने शुभकामनाएं दी है. हर्ष आगे प्रशासनिक सेवा मे जाने की अभिरूचि रखता है. इस सफलता का श्रेय उसने मां नीलू कुमारी एवं पिता मनोज देव दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन