समस्तीपुर कॉलेज से दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 8:04 PM
पूछताछ के बाद मुफस्सिल पुलिस ने जीआरपी को सौंपासमस्तीपुर. जिले के खुदीराम पूसा स्टेशन पर एक महिला के साथ मारपीट के आरोपित समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मई महीने में किसी बात को लेकर उस महिला से श्रीरामपुर गांव […]
पूछताछ के बाद मुफस्सिल पुलिस ने जीआरपी को सौंपासमस्तीपुर. जिले के खुदीराम पूसा स्टेशन पर एक महिला के साथ मारपीट के आरोपित समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मई महीने में किसी बात को लेकर उस महिला से श्रीरामपुर गांव के लोगों ने मारपीट की थी. इस मामले में बमबम चौधरी को आरोपित किया गया था. गुरूवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान बमबम चौधरी व गोविंद हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन ने मुफस्सिल थाना को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि इससे पूर्व बमबम चौधरी समेत पांच लोगों पर जीआरपी थााने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है. इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










