ईंट से लदी ट्रैक्टर गाड़ी से दबकर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 9:05 PM
खानपुर. थाना क्षेत्र के साहपुर शिव मंदीर के पास बांध से नीचे उतारने के दौरान ईंट से लदी ट्रैक्टर गाड़ी के पलटने से उसमें दबकर एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी़ हालांकिं शव की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताया जा रहा है़ लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी है. […]
खानपुर. थाना क्षेत्र के साहपुर शिव मंदीर के पास बांध से नीचे उतारने के दौरान ईंट से लदी ट्रैक्टर गाड़ी के पलटने से उसमें दबकर एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी़ हालांकिं शव की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताया जा रहा है़ लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी है. बताया गया की जो ईंट से लदी ट्रैक्टर पलटी की है उसपर स्टार नामक ईंट लदी थी़ जिस युवक की मौत ट्रैक्टर से दबकर हुई है वह गाड़ी का ड्राइवर है या मजदूर इसका खुलासा नहीं हो पाया है़ पुलिस इसका खुलासा करने में जुटी है़ घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विधाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई मे जुट गई है. जानकारी के अनुसार बुधवार को ईंट से लदी ट्रैक्टर गाड़ी मुर्गिया चक गांव की तरफ से बांध सड़क होते हुए साहपुर की ओर आ रही थी. जो साहपुर गांव में किसी के यहां ईंट उतरना था ़इसी बीच ट्रैक्टर गाड़ी को बांध से नीचे उतारने के दौरान इंजन व डाला के बीच जोड़ टूट गयी ़जिस से गाड़ी बांध के नीचे पलटी मार दी जिस पर सवार एक युवक की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबकर हो गयी़ शव का पहचान नहीं होने के कारण मृत युवक का शव ड्राइवर का है या मजदूर का इसका खुलासा नहीं हो पाया है . घटना के तुरंत बाद लोगों की जुटी भीड़ ने गाड़ी के चक्का के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी़ समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी़ इस संबंध मे थानाध्यक्ष से पूछने पर बताया की शव की पहचान नहीं हो पायी है़ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा जायेगा़ घटना की छानबीन की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










