एकाउंटिग सीखने वाले महादलित बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 7:04 PM

विज्ञापन

विधायक ने किया उद्घाटन समस्तीपुर. महादलित वर्ग के छात्र छात्राओं की कार्य कुशलता व रोजगार बढाने के उद्देश्य से उन्हें एकाउंटिग का ज्ञान नि:शुल्क देने को लेकर मोहनपुर स्थित सीए 20 क्लब ने इसका विधिवत शुभारंभ बुधवार को किया. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन नें विधिवत किया. उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की […]

विज्ञापन

विधायक ने किया उद्घाटन समस्तीपुर. महादलित वर्ग के छात्र छात्राओं की कार्य कुशलता व रोजगार बढाने के उद्देश्य से उन्हें एकाउंटिग का ज्ञान नि:शुल्क देने को लेकर मोहनपुर स्थित सीए 20 क्लब ने इसका विधिवत शुभारंभ बुधवार को किया. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन नें विधिवत किया. उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे गरीब छात्रों को काफी सहायता मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे शिक्षण संस्थान आज बच्चों का मार्गदर्शक बनकर उनके भविष्य को गढने का काम कर रहे है. संस्थान के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इस मौके पर दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर एकाउंटिग की पढायी करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने की भी बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन