फसल क्षति मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में निराशा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 7:04 PM
बिथान. प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच फसल क्षति मुआवजा अबतक मात्र कुछ किसानों को ही मिल पायी है. वहीं सैकड़ों किसान प्रखंड कार्यालय एवं बैंक के चक्कर लगाते-लगाते थक गये हैं. प्रखंड क्षेत्र के कुल किसानों की संख्या 3922 को चयनित किया गया था. कुल प्रभावित रकबा दो हजार 22 हेक्टेयर के लिए दो […]
बिथान. प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच फसल क्षति मुआवजा अबतक मात्र कुछ किसानों को ही मिल पायी है. वहीं सैकड़ों किसान प्रखंड कार्यालय एवं बैंक के चक्कर लगाते-लगाते थक गये हैं. प्रखंड क्षेत्र के कुल किसानों की संख्या 3922 को चयनित किया गया था. कुल प्रभावित रकबा दो हजार 22 हेक्टेयर के लिए दो करोड़ 73 लाख आठ हजार 475 रुपये आवंटन किया गया था. प्रभावित किसानों का कहना है कि समय रहते फसल क्षति मुआवजा मिलता तो आगे खेती में सहूलियत होती. प्रशासन की ओर से ऑनलाइन खाता में देने की बात बतायी जाती है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी खाते में पैसा नहीं आने पर मायूसी है. वहीं बीएओ मो़ जावेद हसन ने बताया कि कुछ किसानों को फसल क्षति मुआवजा दी गयी है. वहीं बचे किसानों का सूची बैंक को भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










