भाजपा का पंचायतस्तरीय कार्यशाला संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 7:04 PM
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत अंतर्गत टांड़ा गांव में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर की गयी एक दिनी कार्यशाला संपन्न हुई. इसमें वक्ताओं ने कहा 2015 का विधान सभा भाजपा के नाम होगी ़ जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगाकर महती भूमिका निभानी है ़ ताकि हमारे वरीय नेताओं के सपने […]
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगरप्रखंड के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत अंतर्गत टांड़ा गांव में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर की गयी एक दिनी कार्यशाला संपन्न हुई. इसमें वक्ताओं ने कहा 2015 का विधान सभा भाजपा के नाम होगी ़ जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगाकर महती भूमिका निभानी है ़ ताकि हमारे वरीय नेताओं के सपने को पूरा किया जा सके ़ बूथ स्तरीय कार्यशाला में योजना यह भी बनायी गयी कि हर घर में भाजपा कार्यकर्ता पैठ जमायेंगे. जहां मतदाताओं को सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए स्नेह लेकर मतदान की अपील करना सुनिश्चित करेंगे ़ इसी योजना को आगे बढाते हुए बुधवार को टांड़ा गांव से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी ़ कार्यशाला की अध्यक्षता धर्मवीर कुवंर ने की ़ संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पाल ने किया ़ मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गौड़ी शंकर सिंह, परमानंद कुमार, रामबदन सिह, भोलानंद कुंवर, संजय सिंह, अशोक सिंह, सुलतान सिंह, पवन कुमार, अशोक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










