प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी कई सेविकाओं की सेहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 7मोरवा. अपनी मांगों के समर्थन में बाल विकास परियोजना मोरवा के सेविका एवं सहायिकाओं का प्रखंड कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. इस भीषण गर्मी मंे धरना पर बैठी कुछ सेविकाओं की तबियत अचानक बिगड़ गयी. तत्काल इसकी सूचना प्रभारी सीडीपीओ निर्मला दास को दी गयी. प्रभारी सीडीपीओ के द्वारा […]
फोटो संख्या : 7मोरवा. अपनी मांगों के समर्थन में बाल विकास परियोजना मोरवा के सेविका एवं सहायिकाओं का प्रखंड कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. इस भीषण गर्मी मंे धरना पर बैठी कुछ सेविकाओं की तबियत अचानक बिगड़ गयी. तत्काल इसकी सूचना प्रभारी सीडीपीओ निर्मला दास को दी गयी. प्रभारी सीडीपीओ के द्वारा पीएचसी मोरवा से तुरंत चिकित्सकों को बुलाया गया. सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आदर्श कुमार, डा. आरसी महतो व एएनएम धरनास्थल पर पहुंच कर उनका उपचार शुरु कर दिया. धरना पर बैठी सेविका में रेखा कुमारी, रानी कुमारी, रंजू कुमारी, उषा कुमारी, सुनीता कुमारी, सुनैना कुमारी, शशिकला कुमारी, निर्मला कुमारी, मंजू कुमारी, मिंती कुमारी को तत्काल पीएचसी मोरवा में भर्ती कराया गया है. बता दंे कि नौ और 10 जून को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है. इसके बाद नयी नीति अपनाये जाने की बात बतायी गयी. इस धरना के मौके पर मीना कुमारी, अर्चना कुमारी सुदीक्षा कुमारी, आशा कुमारी, हेमा कुमारी, विभा कुमारी, पार्वती देवी, चंचला कुमारी, नीलम कुमारी, समेत प्रखंड क्षेत्र के अन्य सेविकाओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










