राजीव के समर्थन में आयी महिलाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2प्रतिनिधियों से लगायेगी गुहारसमस्तीपुर. समस्तीपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव को लेकर अब जिले की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी का मन बना लिया है़ बुधवार को शहर के एक होटल में जिले के अलग अलग प्रखंडों से करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं का जत्था संभावित प्रत्याशी राजीव रंजन से मुलाकात […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2प्रतिनिधियों से लगायेगी गुहारसमस्तीपुर. समस्तीपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव को लेकर अब जिले की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी का मन बना लिया है़ बुधवार को शहर के एक होटल में जिले के अलग अलग प्रखंडों से करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं का जत्था संभावित प्रत्याशी राजीव रंजन से मुलाकात की़ इस दौरान महिलाओं ने खुद की बदौलत उपलब्ध संसाधनों से जिले के जनप्रतिनिधियों तक पहंुचने का संकल्प व्यक्त किया़ महिलाओं का कहना था कि अगर घर का चिराग ही जहान को रौशन कर सकता है तो फिर बाजार के दीपक की कोई आवश्यकता नहीं है़ जत्था में शामिल विभा देवी, कामिनी देवी, अनिता देवी, प्रीति, अर्चना देवी, राज कुमारी देवी, तारो देवी, पूनम देवी व नीलू देवी समेत अन्य का कहना था कि गुरुवार से महिलाओं का जत्था अलग-अलग टोली में राजीव के लिए प्रतिनिधियों तक पहुंचेगी और इनके पक्ष में एकजुट होने की अपील करते हुए चुनाव में जीत दिलाने की गुहार लगायेगी़ मौके पर संभावित प्रत्याशी राजीव ने महिलाओं की सजगता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब परिवर्तन की आंधी दिशा नहीं बदल सकती है़ महिला शक्ति का आशीर्वाद व सहयोग से जिले में विकास की नयी कहानी बनेगी़ समाज के गरीब व कमजोर को सरकार प्रायोजित योजना का लाभ मिलेगा़ गांव में खुशहाली होगी और समाज में अमन चैन व भाईचारा कायम होगा़ मौजूद महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजीव ने सभी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले़ इस अवसर पर दर्जनों अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन