डॉक्टर के विरुद्ध आंदोलन पर उतरे कर्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. पटोरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार द्वारा कर्मी सुरेश सहनी की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी व धरना पर बैठ गये. बाद में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बीएनके सिन्हा ने आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. उन्होंने आश्वासन दिया […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. पटोरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार द्वारा कर्मी सुरेश सहनी की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी व धरना पर बैठ गये. बाद में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बीएनके सिन्हा ने आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. धरना में बिहार चिकित्सीय जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट के नेता लक्ष्मीकांत झा, रामकुमार झा, दीपक कुमार सिंह, विमलेश चौधरी, विनय कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, रधुवंश राय, प्रभाष कुमार, सतीश चौधरी, रितेश कुमार, मुकुंद मयंक, कपिलदेव प्रसाद, संजीत कुमार राउत, संदीप नारायण पासवान, अवध नारायण राय, शैलेन्द्र भगत, रजनीश कुमार, सुनील कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेणु कुमारी, निशांत कुमार, इरशाद सरवर, केदार राय, अमरेन्द्र कुमार पंकज, उमेश राय, भारती कुमारी, इंदू कुमारी, कुमुद कुमारी, रघुनंदन पासवान, उमेश राम, प्रभात कुमार सिंह, लालबहादुर दास आदि मौजूद थे. इस संबंध में पटोरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि सोमवार की शाम डॉ सुबोध कुमार अपने ड्राईवर के साथ टीका भंडार कक्ष पहुंचे व मिजिल्स का टीका निजी प्रयोग के लिए मांगने लगे. कर्मी ने बताया कि भंडार में अधिक टीका उपलब्ध नहीं है. इसी बात को ले डॉक्टर व उनके ड्राइवर ने पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन