विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल को दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 1:05 PM
समस्तीपुर. उजियारपुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि प्रखंड के एससी बहूल जगदीशपुर गांव का ट्रांसफॉर्मर विगत दो वर्षों से जला हुआ है. उपभोक्ताओं के द्वारा बार बार आवेदन देने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों को द्वारा इस दिशा […]
समस्तीपुर. उजियारपुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि प्रखंड के एससी बहूल जगदीशपुर गांव का ट्रांसफॉर्मर विगत दो वर्षों से जला हुआ है. उपभोक्ताओं के द्वारा बार बार आवेदन देने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों को द्वारा इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके कारण यहां के लोगों के समक्ष कई समस्या उत्पन्न हो चुकी है. श्री चौधरी ने कहा कि मेरे द्वारा छानबीन करने के क्रम में पता चला कि यहां राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था जो कि केवल एससी के विद्युत आपूर्ति करनी थी. परंतु विभागीय अधिकारियों के नाजायज तरीके से सामान्य लोगों को विद्युत संबंध स्थापित कर दिया गया. इसके कारण वह जल गया. उन्होंने अविलंब इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की है. इसकी प्रतिलिपि डीएम को भी दी गयी है. इसमें कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










