एइएस व जेइ से निबटने को ले स्वास्थ्य महकमा तैयार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय. प्रदेश भर में जारी भीषण गर्मी के दौरान एइएस व जैपनिज इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों की संभावनाओं से निबटने को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है़ हालांकि क्षेत्र में अब तक एक भी इससे ग्रसित मरीज नहीं पाये गये हैं़ मगर विभाग बचाव को लेकर अपनी कमर कस रखी है़ अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ललिता सिंह […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. प्रदेश भर में जारी भीषण गर्मी के दौरान एइएस व जैपनिज इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों की संभावनाओं से निबटने को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है़ हालांकि क्षेत्र में अब तक एक भी इससे ग्रसित मरीज नहीं पाये गये हैं़ मगर विभाग बचाव को लेकर अपनी कमर कस रखी है़ अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ललिता सिंह ने बताया कि इससे बचाव को लेकर अस्पताल में अलग से वार्ड की व्यवस्था के साथ ही सभी इमरजेंसी दवायें उपलब्ध हैं़ वैसे तो एक भी मरीज अब तक क्षेत्र में नहीं मिले हैं लेकिन अगर ऐसे मरीज चिह्नित होते हैं तो उन्हें समुचित चिकित्सीय सेवा मुहैया करायी जायेगी़ दूसरी ओर संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों की जारी हड़ताल टूटने से सभी कर्मी अपने काम पर लौट आये़ इससे सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में रौनक दिखी़ वहीं मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला़ अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि सरकार से वार्ता में सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक रूख दिखाते हुये प्रधान सचिव ए के चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है जो तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी़ इसके बाद सरकार ने सेवा स्थायी करने का लिखित आश्वासन संघ नेताओं को दिया है़ इस आलोक में कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन